Wednesday , June 26 2024
Breaking News

UP Assembly Elections: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 125 प्रत्याशियों में 50 महिलाएं

UP Assembly Elections 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है और कांग्रेस पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाते हुए पहली सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर रही है, 125 प्रत्याशियों की सूची है, जिसमें से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हो।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि प्रत्याशियों की पहली सूची में 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं, ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा, कुछ समाजसेविकाएं हैं।

 15-20 सीटों पर लड सकते हैं अपना दल और निषाद पार्टी, भाजपा के साथ फॉर्मूला तय

दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा ले रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअली शामिल हुए।

सीट शेयरिंग को लेकर ये हो सकता है फॉर्मूला

सूत्रों के जरिए जानकारी सामने आई है कि भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर भी फॉर्मूला तय कर लिया गया है। अपना दल और निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश में 15 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।इससे पहले यह खबर आई थी कि अनुप्रिया पटेल ने भाजपा के सामने 30 से 35 सीटों की मांग की है, लेकिन उन्हें 15 से 17 सीटों के बीच सीट मिल सकती है। पिछली बार अपना दल को 11 सीटें मिली थीं, जिसमें से उसे 9 सीटें मिली थीं. इस तरह भाजपा अपना दल को 2017 के मुकाबले ज्यादा सीटें दे रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

भारत में दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव, जानिए जिम्मेदारी संभालने वाले…

नई दिल्ली 18वीं लोकसभा के स्पीकर के चयन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *